देवा ओ देवा श्याम प्रभु देवा भजन लिरिक्स | deva o deva shyam prabhu deva lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

देवा ओ देवा श्याम प्रभु देवा,
तू ही बनाए बिगड़े काम,
जप रहे है सभी तेरा नाम,
जय जय जय श्री श्याम,
देवा ओं देवा श्याम प्रभु देवा।।

तर्ज – बाबा ओ बाबा भूलूँ ना द्वारा।

हे दुःख भंजन मोरवी नंदन,
सुन ले विनती आया हूँ द्वार,
तेरी चौखट सच्चा सोना,
बाकी दुनिया सब बेकार,
ध्याऊँ मैं तुझको सुबह और शाम,
जप रहे है सभी तेरा नाम,
जय जय जय श्री श्याम,
देवा ओं देवा श्याम प्रभु देवा।।

जग से जो हारे प्रभु तू ही तारे,
आये शरण जो देता सहारे,
डूबती नैया बिन माझी के,
नाम तेरा ही पार उतारे,
तेरी ही पूजा पहला काम,
जप रहे है सभी तेरा नाम,
जय जय जय श्री श्याम,
देवा ओं देवा श्याम प्रभु देवा।।

दुःख के बादल जब मंडराए,
नीले चढ़कर तू आ जाये,
‘विकास’ के सारे दुःख मिट जाए,
मोरछड़ी जब तू लहराए,
सच्चा है ये खाटू धाम,
जप रहे है सभी तेरा नाम,
जय जय जय श्री श्याम,
देवा ओं देवा श्याम प्रभु देवा।।

देवा ओ देवा श्याम प्रभु देवा,
तू ही बनाए बिगड़े काम,
जप रहे है सभी तेरा नाम,
जय जय जय श्री श्याम,
देवा ओं देवा श्याम प्रभु देवा।।

Singer & Writer – Vikas Raghuwanshi}]

Leave a Comment