देखो जन्मदिन मेरे श्याम का आ गया भजन लिरिक्स | dekho janamdin mere shyam ka aa gaya lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

देखो जन्मदिन,
मेरे श्याम का आ गया,
मस्ती का रंग,
सब भक्तों पे छा गया।।

तर्ज – दिल दीवाना ना जाने।

सज धज के मेरा सांवरा,
नखरे खूब दिखाता है,
इतराता इठलाता देखो,
कैसे ये शर्माता है,
अपनी अदा से घायल,
करता है ये पागल,
रंग छा गया रंग छा गया,
रंग छा गया श्याम का,
देखों जन्मदिन,
मेरे श्याम का आ गया,
मस्ती का रंग,
सब भक्तों पे छा गया।।

मीठे मीठे भजनों से,
आए रिझाने प्रेमी यहाँ,
जन्म उत्सव मेरे श्याम का,
आए मनाने प्रेमी यहाँ,
जाए जिधर देखे उधर,
धूम मची खाटू नगर,
रंग छा गया रंग छा गया,
रंग छा गया श्याम का,
देखों जन्मदिन,
मेरे श्याम का आ गया,
मस्ती का रंग,
सब भक्तों पे छा गया।।

माखन मिश्री मेवे का,
बनकर केक तैयार है,
आओ काटो श्याम प्रभु,
तेरा इंतज़ार है,
ग्यारस का दिन,
कीर्तन की रात,
‘कुंदन’ मिली पावन सौगात,
रंग छा गया रंग छा गया,
रंग छा गया श्याम का,
देखों जन्मदिन,
मेरे श्याम का आ गया,
मस्ती का रंग,
सब भक्तों पे छा गया।।

देखो जन्मदिन,
मेरे श्याम का आ गया,
मस्ती का रंग,
सब भक्तों पे छा गया।।

स्वर – आकांछा जी मित्तल।}]

Leave a Comment