Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
दानी बाबा श्याम,
खाटू तेरा धाम,
तेरे दर पे पुकारे भक्ता श्याम,
दानीं बाबा श्याम,
खाटू तेरा धाम।।
तर्ज – वादा ना तोड़।
चल कर मैं आया,
बाबा धाम तेरे,
करो माफ़ अब तुम,
सभी पाप मेरे,
तुमने सब को है तारा बाबा श्याम,
दानीं बाबा श्याम,
खाटू तेरा धाम।।
श्री कृष्ण जी ने,
तुम्हे आजमाया,
शीश काट के,
तुमने गाया,
माना तुमको है दानी बाबा श्याम,
दानीं बाबा श्याम,
खाटू तेरा धाम।।
चरणों में रख दी,
बाबा मैंने अर्जी,
सुख दे या दुःख दे,
आगे तेरी मर्जी,
रखना मुझपे दया बाबा श्याम,
दानीं बाबा श्याम,
खाटू तेरा धाम।।
तेरी नज़र में,
जग ये समाया,
जपता है जो भी,
अपना बनाया,
भरे झोलियाँ खाली बाबा श्याम,
दानीं बाबा श्याम,
खाटू तेरा धाम।।
दानी बाबा श्याम,
खाटू तेरा धाम,
तेरे दर पे पुकारे भक्ता श्याम,
दानीं बाबा श्याम,
खाटू तेरा धाम।।
Video Not Available. We’ll Add Soon.}]