Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
ये जग तो गिराएगा,
तुझे वो ही उठाएगा,
भरोसा कर ले जरा,
ये जग तो रुलाएगा,
तुझे वो ही हंसाएगा,
भरोसा कर ले ज़रा।bd।
तर्ज – चिट्ठी ना कोई।
इंसान मुखौटा है,
पल पल में ये बदले,
क्यों आस लगाता है,
सब मतलब पगले,
तेरे रिश्तों को,
वो खूब निभाएगा,
भरोसा कर ले ज़रा।bd।
तेरे लाख हो अच्छे करम,
पर बुरा ही गाएंगे,
तुझे छोड़ भवर अपने,
फिर लौट ना आएँगे,
तेरी बिच भवर नैया,
भव पार कराएगा,
astrobabaonline Lyrics,
भरोसा कर ले ज़रा।bd।
गहरें है जखम तेरे,
भले खुद से छुपा लेना,
बिन बोले सुनता है,
बस शीश झुका देना,
कहे ‘राधिका’ सांवरिया,
करके ना जताएगा,
भरोसा कर ले ज़रा।bd।
ये जग तो गिराएगा,
तुझे वो ही उठाएगा,
भरोसा कर ले जरा,
ये जग तो रुलाएगा,
तुझे वो ही हंसाएगा,
भरोसा कर ले ज़रा।bd।
Singer & Lyrics – Radhika Thakur}]