Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
ना दुनिया की धन दौलत,
ना नाम चाहिए,
होंठो पे हंसी जीवन में ख़ुशी,
बस श्याम चाहिए,
होंठो पे हंसी जीवन में ख़ुशी,
बस श्याम चाहिये।।
कोई दौलत का दीवाना,
शोहरत की किसी को चाहत,
दोनों नहीं रहने वाले,
यही सोच के दिल है आहत,
ना स्वर्ग की इच्छा ना ही,
बैकुंठ धाम चाहिए,
होंठो पे हंसी जीवन में ख़ुशी,
बस श्याम चाहिये।।
दुनिया चाहे करे बुराई,
बदले में करूं भलाई,
लोगों के आंसू पोंछू,
दुःख दर्द में बनु सहाई,
ना राग द्वेष हो मन में,
ना अभिमान चाहिए,
होंठो पे हंसी जीवन में ख़ुशी,
बस श्याम चाहिये।।
ना दुनिया की धन दौलत,
ना नाम चाहिए,
होंठो पे हंसी जीवन में ख़ुशी,
बस श्याम चाहिए,
होंठो पे हंसी जीवन में ख़ुशी,
बस श्याम चाहिये।।
Singer – Amit Kalra Meetu}]