बन जाऊं तेरी प्यारी तुझे प्यार करते करते भजन लिरिक्स | ban jau teri pyari tujhe pyar karte karte bhajan lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

बन जाऊं तेरी प्यारी,
तुझे प्यार करते करते,
जीवन बिताया सारा,
इंतज़ार करते करते।।

रह रह के मेरे दिल में,
उठती हैं ये तरंगे,
है दिल में मेरे केवल,
तेरे मिलने की उमंगें,
कभी आ भी जाओ प्रीतम,
यूँ ही राह चलते चलते,
बन जाऊँ तेरी प्यारी,
तुझे प्यार करते करते।।

देखो मैं ना समझ हूँ,
पकड़ा है तेरा दामन,
कहाँ जाऊं छोड़कर अब,
मेरे रंगीले साजन,
ना साथ छोड़ देना,
मेरे साथ चलते चलते,
बन जाऊँ तेरी प्यारी,
तुझे प्यार करते करते।।

मुझे हर घडी और हरपल,
घनश्याम याद आना,
मैं भूलने ना पाऊं,
तुम भी ना भूल जाना,
जल गई ये जिंदगानी,
विरह में जलते जलते,
बन जाऊँ तेरी प्यारी,
तुझे प्यार करते करते।।

बन जाऊं तेरी प्यारी,
तुझे प्यार करते करते,
जीवन बिताया सारा,
इंतज़ार करते करते।।

Singer – Vinod Agrawal Ji}]

Leave a Comment