बड़ी दूर से हूँ आया बाबा तेरी शरण में भजन लिरिक्स | badi dur se hun aaya baba teri sharan me lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

बड़ी दूर से हूँ आया,
बाबा तेरी शरण में,
थोड़ी सी जगह दे दो,
अपने श्री चरण में,
बड़ी दूर से हूं आया,
बाबा तेरी शरण में।।

तर्ज – दुनिया ने दिल दुखाया।

कर्मो के बवंडर से,
कर किरपा तुमने खिंचा,
मुरझाई मन की बगिया,
तुमने दया से सींचा,
मेरा बीते बाबा हर पल,
अब आपकी लगन में,
बड़ी दूर से हूं आया,
बाबा तेरी शरण में।।

मैं जग से हार जाऊं,
इस बात का ना गम है,
मेरे साथ है सांवरिया,
क्या ये भी कोई कम है,
बेखौफ जी रहा हूँ,
बाबा तेरी शरण में,
बड़ी दूर से हूं आया,
बाबा तेरी शरण में।।

दुनिया के ताने सुनकर,
‘मदना’ ना होगा घायल,
जग को समझ गया हूँ,
तेरा हुआ हूँ पागल,
मन व्यर्थ जल रहा था,
संसार की अगन में,
astrobabaonline Lyrics,
बड़ी दूर से हूं आया,
बाबा तेरी शरण में।।

बड़ी दूर से हूँ आया,
बाबा तेरी शरण में,
थोड़ी सी जगह दे दो,
अपने श्री चरण में,
बड़ी दूर से हूं आया,
बाबा तेरी शरण में।।

Singer – Bharat Tuteja}]

Leave a Comment