बाबा मेरे बाबा आजा अब आजा भजन लिरिक्स | baba mere baba aaja ab aaja lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

बाबा मेरे बाबा आजा अब आजा,
बाबा मेरें बाबा आजा अब आजा,
मुझे आकर अपना बना जा,
मन में विश्वास जगा जा,
मुझे अपना दर्श करा जा,
नैनो में मेरे समा जा,
बाबा मेरें बाबा आजा अब आजा,
बाबा मेरें बाबा आजा अब आजा।।

तर्ज – साजन ओ साजन आजा अब।

भटक रहा हूँ, जग में कन्हैया,
थाम लो आकर, मेरी भी बईयाँ,
तेरे भरोसे बंसी बजैया,
बीच भंवर में है मेरी नैया,
बनकर पतवार चला जा,
इसे अब तो पार लगा जा,
नैया को पार लगा जा,
आजा रे सांवरे आजा,
बाबा मेरें बाबा आजा अब आजा,
बाबा मेरें बाबा आजा अब आजा।।

जीवन की बगिया, तुमने खिलाई,
भक्ति की ज्योति, मन में जगाई,
जिसको भरोसा तुझपे अटल है,
उससे कान्हा प्रीत निभाई,
विश्वास है तुम पर आजा,
मेरी भी प्रीत निभा जा,
मुझे गले लगाने आजा,
आजा रे सांवरे आजा,
बाबा मेरें बाबा आजा अब आजा,
बाबा मेरें बाबा आजा अब आजा।।

मेरा ये सपना, है मेरे बाबा,
टूट ना पाए, टूट ना पाए,
चाहे जुबां कुछ बोल ना पाए,
दिल ये हमेशा बस ये ही चाहे,
सांसो में मेरी समा जा,
‘गुलशन’ को अपना बना जा,
कहता है ‘सुरेंदर’ आजा,
आजा रे सांवरे आजा,
बाबा मेरें बाबा आजा अब आजा,
बाबा मेरें बाबा आजा अब आजा।।

बाबा मेरे बाबा आजा अब आजा,
बाबा मेरें बाबा आजा अब आजा,
मुझे आकर अपना बना जा,
मन में विश्वास जगा जा,
मुझे अपना दर्श करा जा,
नैनो में मेरे समा जा,
बाबा मेरें बाबा आजा अब आजा,
बाबा मेरें बाबा आजा अब आजा।।

Singer – Gulshan Sharma}]

Leave a Comment