बाबा घोटे वाला मेरा बाबा घोटेवाला | baba ghote wala mera baba ghote wala

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

सियाराम नाम मतवाला,
महावीर ये बजरंग बाला,
बाबा घोटे वाला मेरा बाबा घोटेवाला,
बाबा घोटेवाला मेरा बाबा घोटेवाला,
चोला भी सिंदूरी लागे सबसे निराला,
बाबा घोटेवाला मेरा बाबा घोटेवाला।bd।

तर्ज – तेरे प्यार में मैं मर जावा।

जरा झूम के बोलो – जय जय जय,
मुख खोल के बोलो- जय जय जय,
बजरंगबली की – जय जय जय,
महावीर बली की- जय जय जय,
माता जानकी भी बोली संकट मोचन,
इसी की दया से मेरे खुशियां है आंगन,
पर्वत को उठाने वाला,
सूरज मुख लेने वाला,
बाबा घोटेवाला मेरा बाबा घोटेवाला,
चोला भी सिंदूरी लागे सबसे निराला,
बाबा घोटेवाला मेरा बाबा घोटेवाला।bd।

बिगड़ी जो बनाए – जय जय जय,
अन धन बरसाए – जय जय जय,
भूतों को भगाए – जय जय जय,
बलवान बनाए – जय जय जय,
राम जी उबारे उसका कौन क्या बिगाड़े,
जिंदगी की गाड़ी भव से पार ये उतारे,
पर्वत को उठाने वाला,
सूरज मुख लेने वाला,
बाबा घोटेवाला मेरा बाबा घोटेवाला,
चोला भी सिंदूरी लागे सबसे निराला,
बाबा घोटेवाला मेरा बाबा घोटेवाला।bd।

सियाराम नाम मतवाला,
महावीर ये बजरंग बाला,
बाबा घोटे वाला मेरा बाबा घोटेवाला,
बाबा घोटेवाला मेरा बाबा घोटेवाला,
चोला भी सिंदूरी लागे सबसे निराला,
बाबा घोटेवाला मेरा बाबा घोटेवाला।bd।

Singer- Uma Lahari

Leave a Comment