आई हूँ मैं दर पे तेरे पकड़ लो ना हाथ भजन लिरिक्स | aayi hoon main dar pe tere pakad lo na hath lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

हारे का तू सहारा,
मैंने सुना हैं श्याम,
आई हूँ मैं दर पे तेरे,
पकड़ लो ना हाथ।।

तर्ज – जब तक सांसे चलेगी।

तेरी कृपा से है सांवरे,
खुलते तकदीर के रास्ते,
तेरी कृपा जो हो जाये तो,
उजड़े बागो में फूल खिले,
हारे का तू सहारा,
मैंने सुना हैं श्याम,
आई हूँ मै दर पे तेरे,
पकड़ लो ना हाथ।।

तेरे बिन मैं तो कुछ भी नहीं,
तू मेरा दिन मेरी शाम है,
मेरी दुनिया अधूरी सी है,
तेरे बिन ओ मेरे सांवरे,
हारे का तू सहारा,
मैंने सुना हैं श्याम,
आई हूँ मै दर पे तेरे,
पकड़ लो ना हाथ।।

हर जनम बाबा मुझको मिले,
तेरे चरणों की ये चाकरी,
जब खड़ा तू मेरे साथ में,
क्या फिकर मुझको संसार की,
हारे का तू सहारा,
मैंने सुना हैं श्याम,
आई हूँ मै दर पे तेरे,
पकड़ लो ना हाथ।।

‘संजय अमन’ लाडले हैं तेरे,
खुशियों से श्याम झोली भरे,
‘दीप’ कहती सभी भक्तों पे,
श्याम बाबा की नज़रें पड़े,
हारे का तू सहारा,
मैंने सुना हैं श्याम,
आई हूँ मै दर पे तेरे,
पकड़ लो ना हाथ।।

हारे का तू सहारा,
मैंने सुना हैं श्याम,
आई हूँ मैं दर पे तेरे,
पकड़ लो ना हाथ।।

Singer – Deepali Yadav}]

Leave a Comment