आएगा जाने कब वो दिन बैठेंगे तेरे द्वार पर भजन लिरिक्स | aayega jane kab wo din baithenge tere dwar par lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

आएगा जाने कब वो दिन,
बैठेंगे तेरे द्वार पर,
भजनो को हम सुनाएंगे,
बाबा मेरी विनती सुनो,
जाना ना हाथ छोड़ कर,
तुमको ही हम बुलाएँगे।।

तर्ज – जाने कहाँ गए वो दिन।

तरस गई मेरी नज़र,
दर्शन को तेरे सांवरे,
दीवाना दिल मचल रहा,
कहते हैं लोग बावरे,
आयेगा जाने कब वो दिन,
बैठेंगे तेरे द्वार पर,
भजनो को हम सुनाएंगे।।

क्या भेंट दे तुमको सांवरे,
देने को ना कुछ भी पास है,
तेरे लिए बना लिया,
इक आंसुओं का हार है,
आयेगा जाने कब वो दिन,
बैठेंगे तेरे द्वार पर,
भजनो को हम सुनाएंगे।।

कुछ पास में अब हो ना हो,
लब पे तेरा नाम आये सदा,
सुनकर यही दुनिया कहे,
‘प्रिंस’ हुआ तेरा बावरा,
बाबा सुनो कहे ‘सत्य’ ये,
चरणों में तेरे रहना सदा,
‘ज्योति’ की अर्ज़ी है अब मान लो,
पहुंचे वहां तुम हो जहाँ,
रहना वहां तुम हो जहाँ,
आयेगा जाने कब वो दिन,
बैठेंगे तेरे द्वार पर,
भजनो को हम सुनाएंगे।।

आएगा जाने कब वो दिन,
बैठेंगे तेरे द्वार पर,
भजनो को हम सुनाएंगे,
बाबा मेरी विनती सुनो,
जाना ना हाथ छोड़ कर,
तुमको ही हम बुलाएँगे।।

Singer – Prince Harry

https://youtu.be/TGzslyMVD_4}]

Leave a Comment