आये श्याम धणी सरकार लीले पे असवार री | aaye shyam dhani sarkar lile pe aswar ri lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

आये श्याम धणी सरकार,
लीले पे असवार री,
झूमो नाचो मंगल गाओ,
जय बोलो घनश्याम की,
बाजे बाजे ढोल मजीरा,
और मुरली की तान री,
झूमो नाचो मंगल गाओ,
जय बोलो घनश्याम की।।

तर्ज – मेहंदी राचण लागि।

आया है जन्मदिन देखो,
बाबा मेरे श्याम का,
हारे का सहारा है वो,
माँ का प्यारा लाडला,
धरती अम्बर चाँद सितारे,
मिलके रंग बरसाओ री,
झूमो नाचो मंगल गाओ,
जय बोलो घनश्याम की।।

सज धज बैठ्यो बाबा,
अलग है शान री,
आओ भक्तों आओ मिलके,
नज़र उतारो री,
इनके घूंघर वाले बाल,
मूंछो पर ये ताव री,
कजरारे इनके नैना पे,
बलिहारी जाऊं री,
झूमो नाचो मंगल गाओ,
जय बोलो घनश्याम की।।

मीठे मीठे भजना से,
बाबा को रिझाऊंगी,
खिचड़ा का भोग बनाके,
हाथों से खिलाऊंगी,
‘मन्नू’ आस ये लेके आई,
बाबा विपदा तारो जी,
झूमो नाचो मंगल गाओ,
जय बोलो घनश्याम की।।

आये श्याम धणी सरकार,
लीले पे असवार री,
झूमो नाचो मंगल गाओ,
जय बोलो घनश्याम की,
बाजे बाजे ढोल मजीरा,
और मुरली की तान री,
झूमो नाचो मंगल गाओ,
जय बोलो घनश्याम की।।

Singer – Manu Shukla}]

Leave a Comment