आया मैं श्याम तेरी शरण में भजन लिरिक्स | aaya main shyam teri sharan mein lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

आया मैं श्याम तेरी शरण में,
आया मै, आया मै,
आया मै, आया मै,
श्याम तेरी शरण में,
श्याम तेरे चरण में,
एक बस तू दिल में,
तू ही तू नैनन में,
आया मै, आया मै,
आया मै, आया मै।।

तर्ज – ओ यारा वे।

तुझसे मैं अनजान था बाबा,
नाम सुना था तेरा,
मिलते ही मैं हो गया तेरा,
और तू हो गया मेरा,
ऐसे पकड़ी तूने कलाई,
साथ चले तू मेरे,
हुआ उजाला तेरी दया का,
रहे ना ग़म के अँधेरे,
बड़ी ही दया तुम्हारी,
दयालु श्याम बिहारी,
मस्त होकर मैं घूमूं,
छोड़ दी दुनिया सारी,
साथ छूटे ना बाबा,
हाथ छूटे ना बाबा,
आया मै, आया मै,
आया मै, आया मै।।

मुझको गले लगाएगा,
सोचा ना था मैंने,
बिगड़ी मेरी बनाएगा तू,
सोचा ना था मैंने,
दिल की हर धड़कन में तू है,
साँसों की सरगम में,
मुझको दिख जाता है अब तो,
बाबा तू कण कण में,
कभी ना रूठ जाना,
भूल को भूल जाना,
बड़ा नादान ‘सनी’,
करे तेरा शुक्राना,
आया दर पे ‘चोखानी’,
दया कर शीश दानी,
आया मै, आया मै,
आया मै, आया मै।।

आया मैं श्याम तेरी शरण में,
आया मै, आया मै,
आया मै, आया मै,
श्याम तेरी शरण में,
श्याम तेरे चरण में,
एक बस तू दिल में,
तू ही तू नैनन में,
आया मै, आया मै,
आया मै, आया मै।।

Singer – Kumar Sunny}]

Leave a Comment