वृंदावन जाने वालो चित्र विचित्र भजन लिरिक्स | vrindavan jane walo bhajan lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

वृंदावन जाने वालो,
वृंदावन जाने वालों,
बांके बिहारी के नाम मेरा,
पैगाम ले जाओ,
वृंदावन जाने वालों,
वृंदावन जाने वालो।।

पहले मेरी तरफ से तुम,
चरणों में शीश झुकना,
उनके चरणों में बैठ के मेरा,
दरदे हाल सुनाना,
उनके सजदे में मेरा,
सलाम ले जाओ,
वृंदावन जाने वालों,
बांके बिहारी के नाम मेरा,
पैगाम ले जाओ,
वृंदावन जाने वालों,
वृंदावन जाने वालो।।

कहना तुम्हारा दिवाना तुम बिन,
पल पल तड़प रहा है,
मुश्किल हुआ है जीना उसका,
दर्द ना जाये सहा है,
अश्को की सौगात ये मेरी,
अश्को की सौगात ये,
उनके नाम ले जावो,
वृंदावन जाने वालों,
बांके बिहारी के नाम मेरा,
पैगाम ले जाओ,
वृंदावन जाने वालों,
वृंदावन जाने वालो।।

तेरे बिन प्यारे रो रोके,
बीते ये जीवन सारा,
तेरे दर्शन बीन पागल सा,
एक पल ना हो ये गुजरा,
‘चित्र विचित्र’ की कुछ खबर तो,
घनश्याम ले जावो,
वृंदावन जाने वालों,
बांके बिहारी के नाम मेरा,
पैगाम ले जाओ,
वृंदावन जाने वालों,
वृंदावन जाने वालो।।

वृंदावन जाने वालो,
वृंदावन जाने वालों,
बांके बिहारी के नाम मेरा,
पैगाम ले जाओ,
वृंदावन जाने वालों,
वृंदावन जाने वालो।।

Singer : Chitra Vichitra Ji}]

Leave a Comment