हमें तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया भजन लिरिक्स | hame to jo bhi diya shyam baba ne diya lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

हमें तो जो भी दिया,
श्याम बाबा ने दिया,
हमेशा आपके हाथो से,
सर झुकाकर लिया,
हमे तो जो भी दिया,
श्याम बाबा ने दिया।।

तर्ज – ना सर झुका है कभी।

मेरी ये जिंदगी,
सरकार की अमानत है,
बदल जो जाऊ,
प्रभु से तो मुझपे लालत़ है,
हमेशा आपकी,
चौखट से मुसकुरा के गया,
हमे तो जो भी दिया,
श्याम बाबा ने दिया।।

जहा में बाबा,
तुम्हारा कोई जवाब नही,
दयालु ऐसा,
दया का कोई हिसाब नही,
दयालु श्याम ने,
बिन बोले हमारा काम किया,
हमे तो जो भी दिया,
श्याम बाबा ने दिया।।

निभाया अब तक,
आगे भी तुम निभा देना,
तेरी तोहीन है,
किसी ओर से भीक्षा लेना,
हमेशा द्वार से,
‘बनवारी’ झोली भर के गया,
हमे तो जो भी दिया,
श्याम बाबा ने दिया।।

हमें तो जो भी दिया,
श्याम बाबा ने दिया,
हमेशा आपके हाथो से,
सर झुकाकर लिया,
हमे तो जो भी दिया,
श्याम बाबा ने दिया।।

गायक – मनीष तिवारी।
भजन प्रेषक – सम्पूर्ण बड़ोले।
॥ जय श्री श्याम ॥
॥ लखदातार की जय ॥}]

Leave a Comment