खाटू धाम की माटी म्हारै रास आ गई भजन लिरिक्स | khatu dham ki mati mhare raas aa gayi lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

कण कण में तेरा वास प्रभु,
जो करे दुखों का नाश प्रभु,
दुनिया भर की खुशियां,
मेरे पास आ गई,
थारे धाम की माटी,
म्हारै रास आ गई
खाटू धाम की माटी,
म्हारै रास आ गई,
कण कण में तेरा वास प्रभु।।

कोई नहीं दिख्यो अपणो जद,
तू ही नजर मनै आयो,
खाटू नगरी आ बैठयो,
जब मेरो जी घबरायो,
पैर धरयो खाटू में,
सांस मैं सांस आ गई,
थारे धाम की माटी,
म्हारै रास आ गई।।

खाटू की माटी का हमने,
देखा अजब नजारा,
क्या निर्धन क्या सेठ सभी को,
इसने पार उतारा,
दुनिया सारी करके,
ये विश्वास आ गई,
थारे धाम की माटी,
म्हारै रास आ गई।।

रेत नहीं मामूली ये तो,
है संजीवन बूटी,
मौज करूं दिन सांवरा,
सोऊं तान के खूंटी,
होली और दीवाली,
बारहों मास आ गई,
थारे धाम की माटी,
म्हारै रास आ गई।।

तेरी इस पावन मिट्टी में,
मैं मिट्टी हो जाऊं,
सदा सदा के लिए तेरे,
इन चरणों में सो जाऊं,
‘नरसी’ के होंठो पे इतनी,
प्यास आ गई,
खाटू धाम की माटी,
म्हारै रास आ गई।।

कण कण में तेरा वास प्रभु,
जो करे दुखों का नाश प्रभु,
दुनिया भर की खुशियां,
मेरे पास आ गई,
थारे धाम की माटी,
म्हारै रास आ गई
खाटू धाम की माटी,
म्हारै रास आ गई,
कण कण में तेरा वास प्रभु।।

– लेखक एवं गायक –
श्री नरेश ” नरसी ” जी ( फतेहाबाद )
– भजन प्रेषक –
प्रदीप सिंघल (‘जीन्द’ वाले)}]

Leave a Comment