राधे किशोरी दया करो भजन लिरिक्स | radhe kishori daya karo lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

राधे किशोरी दया करो,
श्यामा लाड़ली दया करो।।

हमसे दीन ना कोई जग में,
हमसे दीन ना कोई जग में,
बान दया की तनिक धरो,
बान दया की तनिक धरो,
राधें किशोरी दया करो।।

सदा धरी दीनन पे श्यामा,
सदा धरी दीनन पे श्यामा,
यह विश्वाश जो मन ही खरो,
यह विश्वाश जो मन ही खरो,
राधें किशोरी दया करो।।

विषम विषय विष ज्वाल माल में,
विषम विषय विष ज्वाल माल में,
विविध ताप तापनि जू जरो,
विविध ताप तापनि जू जरो,
राधें किशोरी दया करो।।

कबहुँ तो करुणा करोगी श्यामा,
कबहुँ तो करुणा करोगी श्यामा,
यही आस ते द्वार परो,
यही आस ते द्वार परो,
राधें किशोरी दया करो।।

राधे किशोरी दया करो,
श्यामा लाड़ली दया करो।।

Leave a Comment