राधे राधे की जपले तू माला भजन लिरिक्स | radhe radhe ki japle tu mala lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

राधे राधे की जपले तू माला,
मिलेंगे तोहे गोपाला।।

राधा जी गोरस तो,
माखन कन्हाई,
कान्हा है मिश्री तो,
राधा मलाई,
कान्हा है अमृत तो,
राधा जी प्याला,
राधे राधे की जपलें तू माला,
मिलेंगे तोहे गोपाला।।

राधा जी गंगा तो,
धार साँवरिया,
कान्हा है रिमझिम तो,
राधा बदरिया,
कान्हा और राधा का,
नाता निराला,
राधे राधे की जपलें तू माला,
मिलेंगे तोहे गोपाला।।

राधा जी धागा तो,
कान्हा है मोती,
कान्हा वहाँ है जहाँ,
राधा जी होती,
राधा है ज्योति तो,
कान्हा उजाला,
राधे राधे की जपलें तू माला,
मिलेंगे तोहे गोपाला।।

राधे राधे की जपले तू माला,
मिलेंगे तोहे गोपाला।।

Singer : Tripti Shakya

Leave a Comment