तेरी कृपा से श्याम प्रभु हर काम मेरा हो जाता है भजन लिरिक्स | teri kripa se shyam prabhu lyrics in hindi

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तेरी कृपा से श्याम प्रभु,
हर काम मेरा हो जाता है,
करने वाला तू ही है,
बस नाम मेरा हो जाता है।।

तर्ज – भला किसी का कर ना सको।

क्या क्या काम किए है तुमने,
कैसे मैं गुण गान करूँ,
मेरी तो औकात ही क्या है,
कैसे तेरा बखान करूँ,
मेरे नाम का बजे जो डंका,
तू ही तो बज़वाता है,
करने वाला तू ही है,
बस नाम मेरा हो जाता है।

तेरी कृपा से श्याम प्रभु,
हर काम मेरा हो जाता है,
करने वाला तू ही है,
बस नाम मेरा हो जाता है।।

ग़लती पर ग़लती मैं करता,
फिर भी तुमने माफ़ किया,
सबने मुझको छोड़ दिया,
तब तुमने ही साथ प्रभु दिया,
भटक जाए जो राह से अपनी,
मंज़िल उसे दिखता है,
करने वाला तू ही है,
बस नाम मेरा हो जाता है।

तेरी कृपा से श्याम प्रभू,
हर काम मेरा हो जाता है,
करने वाला तू ही है,
बस नाम मेरा हो जाता है।।

नाम तेरा सुनकर ये सोचा,
तेरे दर पर आऊंगा,
क्या मालूम था स्वर्ग सी मस्ती,
आकर के यहाँ पाउँगा,
मस्ती में दीवाना मन ये,
झूम झूम कर गाता है,
करने वाला तू ही है,
बस नाम मेरा हो जाता है।

तेरी कृपा से श्याम प्रभू,
हर काम मेरा हो जाता है,
करने वाला तू ही है,
बस नाम मेरा हो जाता है।।

डूब ना जाए नैया मेरी,
इतनी ये अरदास करू,
तेरे भरोसे मेरी गाड़ी,
फिर भी मैं क्यू आह भरू,
जन्म जन्म तक साथ रहे,
बस अब ‘महेश’ ये चाहता है,
करने वाला तू ही है,
बस नाम मेरा हो जाता है।

तेरी कृपा से श्याम प्रभू,
हर काम मेरा हो जाता है,
करने वाला तू ही है,
बस नाम मेरा हो जाता है।।

Singer : Mukesh Bagda}]

Leave a Comment