खाटू के श्याम बाबा दर्शन जरा करा दे भजन लिरिक्स | khatu ke shyam baba darshan zara kara de lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

खाटू के श्याम बाबा,
दर्शन जरा करा दे,
आता हूँ दर पे तेरे,
आता हूँ दर पे तेरे,
बिगड़ी मेरी बना दे,
खाटु के श्याम बाबा,
दर्शन जरा करा दे।।

सुख में जो साथ फिरते,
देते नही दिखाई,
सब देखते तमाशा,
बन करके तमाशाई,
अब तो तुम्ही खिवईया,
अब तो तुम्ही खिवईया,
कर पार या डूबा दे,
खाटु के श्याम बाबा,
दर्शन जरा करा दे।।

ऐसे में दिल भी मेरा,
नही साथ दे रहा है,
करता नही भरोसा,
जाने क्या हो रहा है,
वो दिल कहाँ से लाऊ,
वो दिल कहाँ से लाऊ,
तेरी याद जो दिलाये,
खाटु के श्याम बाबा,
दर्शन जरा करा दे।।

अगर तू दयालु है तो,
फिर क्यों देर लगाई,
अनजान बन के बैठा,
तेरे दिल में क्या समाई,
कल्याणकारी श्यामा,
कल्याणकारी श्यामा,
अब रास्ता दिखा दे,
खाटु के श्याम बाबा,
दर्शन जरा करा दे।।

तेरी एक झलक ही काफी,
मेरे वास्ते कन्हाई,
हिम्मत बड़ा दे मेरी,
अब देर क्यों लगाई,
नही श्याम के समाई,
चक्कर कोई चला दे,
खाटु के श्याम बाबा,
दर्शन जरा करा दे।।

खाटू के श्याम बाबा,
दर्शन जरा करा दे,
आता हूँ दर पे तेरे,
आता हूँ दर पे तेरे,
बिगड़ी मेरी बना दे,
खाटु के श्याम बाबा,
दर्शन जरा करा दे।।

Singer : Sanjay Mittal}]

Leave a Comment