चलो चलो रे दर्शन करना है मेरी मैय्या के द्वारे पे जाना है | chalo chalo re darshan karna hai mata bhajan lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

चलो चलो रे दर्शन करना है,
मेरी मैय्या के द्वारे पे जाना है,
मेरी मैया की जय जय करना है,
मेरी मैय्या को जाके मनाना है।।

वैष्णौ देवी जाना है,
माता वैष्णव राणी को मनाना है,
कलकत्ते को जाना है,
महाकाली को मनाना है,
मुंबई नगरीयाँ जाना है,
मुंबादेवी को जाके मनाना है,
चलो चलो रे दर्शन करना हैं,
मेरी मैय्या के द्वारे पे जाना है।।

डोंगरगढ को जाना है,
माता बंबलेश्वरी को मनाना है,
माहुरगढ को जाना है,
रेणुका माँ को मनाना है,
मैहर नगरीयाँ जाना है,
शारदा मैय्या को जाके मनाना है,
चलो चलो रे दर्शन करना हैं,
मेरी मैय्या के द्वारे पे जाना है।।

तुलजापुर को जाना है,
तुलजा भवानी को मनाना है,
कोल्हापूर को जाना है,
महालक्ष्मी को मनाना है,
वणी नगरीयाँ जाना है,
सप्तशृंगी को जाके मनाना है,
चलो चलो रे दर्शन करना हैं,
मेरी मैय्या के द्वारे पे जाना है।।

गोठमांगलोद को जाना है,
माँ दधिमती को मनाना है,
झुंझनु नगरी जाना है,
माँ राणीसती को मनाना है,
अमरावती को जाना है,
अंबादेवी को जाके मनाना है,
चलो चलो रे दर्शन करना हैं,
मेरी मैय्या के द्वारे पे जाना है।।

चलो चलो रे दर्शन करना है,
मेरी मैय्या के द्वारे पे जाना है,
मेरी मैया की जय जय करना है,
मेरी मैय्या को जाके मनाना है।।

गीत एवं स्वर – श्री दिनेश शर्मा (दाधीच)
9423427668

Leave a Comment