Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
मेरा आपकी कृपा से,
सब काम हो रहा है,
करती हो मेरी मैया,
मेरा नाम हो रहा है।।
तर्ज – मेरा आपकी कृपा से।
देते न देखा कुछ भी,
लेकिन बहुत दिया है,
कैसे कहूं मैं दाती,
उपकार जो किया है,
तेरे नाम का असर अब,
सरेआम हो रहा है,
करती हो मेरी मईया,
मेरा नाम हो रहा है।।
तेरे नाम की ओ मैया,
दौलत है जिसने पाई,
उसको जहां में जननी,
कोई कमी न आई,
तेरा ध्यान जो लगाया,
भव पार हो गया है,
करती हो मेरी मईया,
मेरा नाम हो रहा है।।
करके दया जो तुमने,
दर पर मुझे बुलाया,
लेकर शरण में अपनी,
सेवक मुझे बनाया,
आंसू से ‘विजयशिव’ ये,
चरणों को धो रहा है,
करती हो मेरी मईया,
मेरा नाम हो रहा है।।
मेरा आपकी कृपा से,
सब काम हो रहा है,
करती हो मेरी मैया,
मेरा नाम हो रहा है।।
गायक – विजय जी सोनी।
लेखक प्रेषक – शिवनारायण जी वर्मा।
8818932923
https://youtu.be/f8CZor4lDlA