जनम जनम का साथ है माँ तेरा हमारा भजन लिरिक्स | janam janam ka sath hai maa tera hamara lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

जनम जनम का साथ है,
माँ तेरा हमारा,
माँ तेरा हमारा,
इस झूठी दुनिया में मैया,
तेरा एक सहारा,
जनम जनम का साथ हैं,
माँ तेरा हमारा,
माँ तेरा हमारा।।

तर्ज – जनम जनम का साथ है।

आस के पंख लगाकर,
माँ पास तेरे उड़ आऊँ,
रोके चाहे जमाना,
पर मैं रुकने ना पाऊं,
दर्शन तेरा करके,
मिल गया जग ये सारा,
जनम जनम का साथ हैं,
माँ तेरा हमारा,
माँ तेरा हमारा।।

तेरी लगन में मगन रहूं,
मैं तो सांझ सवेरे,
मन में ज्योति जला दो,
हो जाए दूर अंधेरे,
तेरा ही गुण गाउँ दाती,
मैं तो जीवन सारा,
जनम जनम का साथ हैं,
माँ तेरा हमारा,
माँ तेरा हमारा।।

दुनिया मिटाए प्राण मेरे,
पर मैं ना मिटने पाउँ,
तेरी करूँ मैं नौकरी,
बस तेरा ही गुण गाऊँ,
तेरा मिला है प्यार मुझे,
मिल गया जग ये सारा,
जनम जनम का साथ हैं,
माँ तेरा हमारा,
माँ तेरा हमारा।।

जनम जनम का साथ है,
माँ तेरा हमारा,
माँ तेरा हमारा,
इस झूठी दुनिया में मैया,
तेरा एक सहारा,
जनम जनम का साथ हैं,
माँ तेरा हमारा,
माँ तेरा हमारा।।

Leave a Comment