ये बाल घुंगराले नैना काले काले भजन लिरिक्स | ye baal ghungrale naina kale kale lyrics in hindi

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

ये बाल घुंगराले नैना काले काले,
नजर सांवरे लग ना जाये कही,
माथे पर एक काला,
टिका तो लगा ले,
नजर सांवरे लग ना जाये कही।।

तर्ज – ये रेशमी झुल्फे।

बात दिल में जो है,
खुल के मैं बोल दूँ,
चाहे जी तुझको फूलो से,
मैं तोल दू,
काबू मे जज्बात रखूं,
मन में मन की बात रखूं,
नजर सांवरे लग ना जाये कही।।

तुझको टुक टुक निहारे,
दीवाने तेरे,
कुछ नए कुछ है आशिक,
पुराने तेरे,
मस्त पवन सी चाल तेरी,
हसी है बड़ी कमाल तेरी,
नजर सांवरे लग ना जाये कही।।

अपनी पलकों में प्यारे,
छुपा लू तुझे,
जो ना छुटे वो काजल,
बना लूँ तुझे,
मैं जाऊ कुर्बान तेरे,
तुझमे अटके है प्राण मेरे,
नजर सांवरे लग ना जाये कही।।

ये बाल घुंगराले नैना काले काले,
नजर सांवरे लग ना जाये कही,
माथे पर एक काला,
टिका तो लगा ले,
नजर सांवरे लग ना जाये कही।।

Singer : Sandeep Bansal}]

Leave a Comment