राम जी के शरण में चले आइये | ram ji ke sharan me chale aaiye

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

राम जी के शरण में,
चले आइये,
वो बनाएंगे बिगड़ी,
ना घबराइये,
रामजी के शरण मे,
चले आइये।।

जो भी मन से कहें,
जय सियाराम की,
पाए सुख वो सदा ही,
परम धाम की,
आखों में राम सूरत,
को भर लाइये,
वो बनाएंगे बिगड़ी,
ना घबराइये,
रामजी के शरण मे,
चले आइये।।

वो ही राजा वही,
मुक्ति दाता भी है,
सारे भक्तों के,
भाग्य विधाता भी है,
बोले हनुमान धुन,
राम की गाइये,
वो बनाएंगे बिगड़ी,
ना घबराइये,
रामजी के शरण मे,
चले आइये।।

उनकी किरपा से मिलती,
है खुशियाँ सभी,
कहते शिव राम से बढके,
कुछ भी नहीं बोले,
संयोग रघुबर को,
घर लाइये,
वो बनाएंगे बिगड़ी,
ना घबराइये,
रामजी के शरण मे,
चले आइये।।

राम जी के शरण में,
चले आइये,
वो बनाएंगे बिगड़ी,
ना घबराइये,
रामजी के शरण मे,
चले आइये।।

Singer – Rohit Tiwari Baba

Leave a Comment