हे राम मेरे तुझको भक्तों ने पुकारा है भजन लिरिक्स | he ram mere tujhko bhakto ne pukara hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

हे राम मेरे तुझको,
भक्तों ने पुकारा है,
आ जाओ तुम आ जाओ,
एक तेरा सहारा है।।

मजधार पड़ी नैया,
डगमग डोल रहा,
अब तू ही बचा राघव,
तूफा भी बोल रहा,
हे नाथ अनाथों का,
बस तेरा सहारा है,
आ जाओ तुम आ जाओ,
एक तेरा सहारा है।।

तेरे नाम की माला को,
दिन रात सिमरता हूँ,
जो मेरे लायक हो,
वो काम मैं करता हूँ,
हम भक्त मुसीबत में,
हुए बेसहारा है,
आ जाओ तुम आ जाओ,
एक तेरा सहारा है।।

हे राम मेरे तुझको,
भक्तों ने पुकारा है,
आ जाओ तुम आ जाओ,
एक तेरा सहारा है।।

Singer – Rupesh Choudhary
Lyrics – Fanibhushan Choudhary
7004825279

Leave a Comment