मुझे अपनी शरण में ले लो राम भजन लिरिक्स | mujhe apni sharan me lelo ram lyrics in hindi

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

मुझे अपनी शरण में,
ले लो राम ले लो राम,
लोचन मन में जगह ना हो तो,
जुगल चरण में ले लो राम,
ले लो राम,
मुझे अपनी शरण मे,
ले लो राम ले लो राम।।

जीवन देके जाल बिछाया,
रच के माया नाच नचाया,
चिंता मेरी तभी मिटेगी,
जब चिंतन में ले लो राम,
ले लो राम,
मुझे अपनी शरण मे,
ले लो राम ले लो राम।।

तुमने लाखों पापी तारे,
मेरी बारी बाज़ी हारे,
मेरे पास ना पुण्य की पूँजी,
पद पूजन में ले लो राम,
ले लो राम,
मुझे अपनी शरण मे,
ले लो राम ले लो राम।।

घर घर अटकूं दर दर भटकूं,
कहाँ कहाँ अपना सर पटकूं,
इस जीवन में मिलो ना तुम तो,
मुझे मरण में ले लो राम,
ले लो राम,
मुझे अपनी शरण मे,
ले लो राम ले लो राम।।

मुझे अपनी शरण में,
ले लो राम ले लो राम,
लोचन मन में जगह ना हो तो,
जुगल चरण में ले लो राम,
ले लो राम,
मुझे अपनी शरण मे,
ले लो राम ले लो राम।।

Singer – Devin

Leave a Comment