हम राम जी वाले है सियाराम वाले है भजन लिरिक्स | hum ram ji wale hai siyaram wale hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

सुनलो दुनिया वालो,
सीना ठोक के कहने वाले है,
हम राम जी वाले है,
सियाराम वाले है,
हम राम जी वालें हैं,
सियाराम वाले है।।

पत्थर सारे कट ही चुके है,
मंदिर भी बन जाएगा,
राम भूमि पे राम राज का,
राम ध्वजा फहराएगा,
लहराने वाले है,
भगवा लहराने वालें है,
हम राम जी वालें हैं,
सियाराम वाले है,
हम राम जी वालें हैं,
सियाराम वाले है।।

कार सेवको का सपना,
अब पूरा होने वाला है,
सदियों की मेहनत का फल,
अब जाकर मिलने वाला है,
बनवाने वाले है,
मंदिर बनवाने वाले है,
हम राम जी वालें हैं,
सियाराम वाले है,
हम राम जी वालें हैं,
सियाराम वाले है।।

जो राम नहीं बोला करते,
क्या रखा उनके जीने में,
‘लक्की’ तो बजरंगी है,
श्री राम मिलेंगे सीने में,
हम गाने वाले है,
राम धून गाने वाले है,
हम राम जी वालें हैं,
सियाराम वाले है,
हम राम जी वालें हैं,
सियाराम वाले है।।

सुनलो दुनिया वालो,
सीना ठोक के कहने वाले है,
हम राम जी वाले है,
सियाराम वाले है,
हम राम जी वालें हैं,
सियाराम वाले है।।

Singer & Writer – Kushal Singh Rathore

Leave a Comment