हमें भी खाटू जाना है | hame bhi khatu jana hai

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

खाटू जाके श्याम धनी को,
दिल का हाल सुनाना है,
हमें भी खाटू जाना है,
हमे भी खाटू जाना है।bd।

नींद नहीं आती है बाबा,
तेरी याद सताए,
करूँ जो आंखें बंद तो सपनों,
में भी तू दिख जाए,
सपनों में जो रोज है मिलते,
सपनों में जो रोज है मिलते,
उनसे मिलकर आना है,
हमे भी खाटू जाना हैं,
हमे भी खाटू जाना हैं।bd।

मेरी हर एक सांस पे मेरे,
श्याम प्रभु का कर्जा है,
मेरे जीवन में बाबा का,
माँ बाबुल सा दर्जा है,
दुनिया वाले क्या जाने ये,
दुनिया वाले क्या जाने ये,
रिश्ता बड़ा पुराना है,
हमे भी खाटू जाना हैं,
हमे भी खाटू जाना हैं।bd।

‘राज’ को देके दर्शन बाबा,
बहुत बड़ा उपकार किया,
खाटू बुला के तुमने बाबा,
कितनों का उद्धार किया,
लेके इजाजत जाते है फिर,
लेके इजाजत जाते है फिर,
वापस भी तो आना है,
हमे भी खाटू जाना हैं,
हमे भी खाटू जाना हैं।bd।

खाटू जाके श्याम धनी को,
दिल का हाल सुनाना है,
हमें भी खाटू जाना है,
हमे भी खाटू जाना है।bd।

Singer & Lyrics – Raj Pareek}]

Leave a Comment