बाबा तुम हारे के सहारे सुंदर है खाटू के नजारे | baba tum haare ke sahare sundar hai khatu ke nazare

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

बाबा तुम हारे के सहारे,
सुंदर है खाटू के नजारे,
हर लेते हो संकट सारे,
हार के जो भी तुमको पुकारे,
भक्तों के हो तुम रखवारे,
बाबा तुम हारें के सहारें,
सुंदर है खाटू के नजारे।।

तर्ज – तौबा तुम्हारे ये इशारे।

खाटू धाम है पावन पावन,
रूप तुम्हारा है मनभावन,
हे वरदानी शीश के दानी,
अमृत है तेरी अमर कहानी,
जो होके मगन,
करे तेरे भजन,
उसके हो जाए वारे न्यारे,
बाबा तुम हारें के सहारें,
सुंदर है खाटू के नजारे।।

जो भी तुम्हारे दर पे आया,
खाली नहीं कोई लौटाया,
हे गिरधारी पर्चा धारी,
अद्भुत है तेरी महिमा न्यारी,
कर सच्ची लगन,
जो आए शरण,
उसके हो जाएं श्याम प्यारे,
बाबा तुम हारें के सहारें,
सुंदर है खाटू के नजारे।।

बाबा तुम हारे के सहारे,
सुंदर है खाटू के नजारे,
हर लेते हो संकट सारे,
हार के जो भी तुमको पुकारे,
भक्तों के हो तुम रखवारे,
बाबा तुम हारें के सहारें,
सुंदर है खाटू के नजारे।।

Singer – Pailesh Joshi
9595373701}]

Leave a Comment