ब्रजवासियों के भाग आज खुल जायेंगे श्याम आएंगे | braj vasiyon ke bhag aaj khul jayenge shyam aayenge

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

ब्रजवासियों के भाग आज,
खुल जायेंगे श्याम आएंगे,
श्याम आएंगे आएंगे,
श्याम आएंगे,
ब्रज वासियो के भाग आज,
खुल जायेंगे श्याम आएंगे।bd।

तर्ज – मेरी झोपड़ी के भाग।

कृष्णा जन्मे मथुरा कारागार में,
सोए प्रहरी टूटेंगे ताले द्वार के,
वसुदेव यमुना पार में ले जाएंगे,
कान्हा आएंगे,
ब्रज वासियो के भाग आज,
खुल जायेंगे श्याम आएंगे।bd।

लहरें यमुना की तेज उठ आएंगी,
काली घटाएं फिर बूंदें बरसाएंगी,
शेषनाग बन छतरी छा जाएंगे,
कान्हा आएंगे,
ब्रज वासियो के भाग आज,
खुल जायेंगे श्याम आएंगे।bd।

अपने लल्ला को वसुदेव लेटाएंगे,
संतान यशोदा की गोद उठाएंगे,
फिर कंस को चकमा दे जाएंगे,
कान्हा आएंगे,
ब्रज वासियो के भाग आज,
खुल जायेंगे श्याम आएंगे।bd।

ब्रजवासियों के भाग आज,
खुल जायेंगे श्याम आएंगे,
श्याम आएंगे आएंगे,
श्याम आएंगे,
ब्रज वासियो के भाग आज,
खुल जायेंगे श्याम आएंगे।bd।

Singer – Satya Prakash Adhikari}]

Leave a Comment