ओ सजनी चलो बधाई देने नंद घर लाला आयो है | o sajni chalo badhai dene nand ghar lala aayo hai

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

ओ सजनी चलो बधाई देने,
नंद घर लाला आयो है,
लाला आयो है,
यशोदा छोरा जायो है,
ओ सजनी चलों बधाई देने,
नंद घर लाला आयो है।bd।

देखे – ब्रज में हो रही जय जयकार।

नंदगांव में बाजे बधैया,
नाचे झूमे लोग लुगईया,
बाजत ढोल मृदंग,
झांझ ढप शोर मचायो है,
ओ सजनी चलों बधाई देने,
नंद घर लाला आयो है।bd।

नंद भवन की होड़ ना कोई,
ऐसो माखन चोर ना कोई,
यशोमति मैया भागन ते,
छोरा जायो है,
ओ सजनी चलों बधाई देने,
नंद घर लाला आयो है।bd।

ओ सजनी चलो बधाई देने,
नंद घर लाला आयो है,
लाला आयो है,
यशोदा छोरा जायो है,
ओ सजनी चलों बधाई देने,
नंद घर लाला आयो है।bd।

स्वर – साध्वी पूर्णिमा दीदी।}]

Leave a Comment