बाबा मेरे जीवन में कोई बात ना होती | baba mere jeevan me koi baat na hoti lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

बाबा मेरे जीवन में,
कोई बात ना होती,
जो तेरी दया की प्रभु,
बरसात ना होती,
बाबा मेरें जीवन मे,
कोई बात ना होती।bd।

देखे – दुनिया चलती पैरों पर।

सोया तो ही आए मुझे,
उम्मीद के सपने,
मैं कैसे देख पाता,
सूरज की वो किरणे,
जो काली अंधेरी घनी,
वो रात ना होती,
बाबा मेरें जीवन मे,
कोई बात ना होती।bd।

तकदीर के लिखे को,
प्रभु तुमने संवारा,
दर दर पे भटकता यूं ही,
बदहाली का मारा,
जो झोली में इस दर की,
ये खैरात ना होती,
बाबा मेरें जीवन मे,
कोई बात ना होती।bd।

जो तोड़ दिए होते,
दुनिया के ये बंधन,
गर तुझ पे भरोसा किया,
होता मैंने भगवन,
फिर मेरी तेरे जग में,
कभी मात ना होती,
बाबा मेरें जीवन मे,
कोई बात ना होती।bd।

मिलते जो ना तुम मुझको,
मालिक के रूप में,
जल जाते पैर बाबा,
‘पंकज’ के धूप में,
तेरे प्यार की ये छाया,
जो मेरे साथ ना होती,
बाबा मेरें जीवन मे,
कोई बात ना होती।bd।

बाबा मेरे जीवन में,
कोई बात ना होती,
जो तेरी दया की प्रभु,
बरसात ना होती,
बाबा मेरें जीवन मे,
कोई बात ना होती।bd।

Singer – Sanjay Mittal Ji
Lyrics – Gyan Pankaj Agarwal}]

Leave a Comment