कृपा बिन तेरी कुछ नहीं सांवरे | kripa bin teri kuch nahi sanware

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

कृपा बिन तेरी,
कुछ नहीं सांवरे,
कृपा गर मिले तो,
सब कुछ मिले।।

देखे – कृपा कर दो कृपासिंधु।

तेरी कृपा के ही,
वश में नजारे,
तेरी कृपा से ही,
चांद सितारे,
तेरी कृपा से ही,
सृष्टि चले,
कृपा गर मिले तो,
सब कुछ मिले।।

तेरी कृपा के ही,
याचक है सारे,
ऋषि मुनि योगी,
देव पुकारे,
तेरी कृपा से ये,
स्वांसे चले,
कृपा गर मिले तो,
सब कुछ मिले।।

तेरी कृपा से ही,
भक्तों में भक्ति,
तेरी कृपा से ही,
कष्टों से मुक्ति,
कृपा के लिए,
हम सगरे खड़े,
कृपा गर मिले तो,
सब कुछ मिले।।

ऐसी कृपा कर दे,
हे नटनागर,
‘नंदू’ ना हो खाली,
कबहू ये गागर,
चरणों में प्रभु,
यही अरज करे,
कृपा गर मिले तो,
सब कुछ मिले।।

कृपा बिन तेरी,
कुछ नहीं सांवरे,
कृपा गर मिले तो,
सब कुछ मिले।।

Singer – Upasana Mehta}]

Leave a Comment