सांची है प्रीत तुम्हारी सांचा तेरा दरबार | sanchi hai preet tumhari sancha tera darbar

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

अपनी सेवा देकर मुझको,
किया बड़ा उपकार,
बाबा किया बड़ा उपकार,
सांची है प्रीत तुम्हारी,
सांचा तेरा दरबार।bd।

तर्ज – बार बार तुझे क्या।

बड़भागी ही तेरी सेवा पाते है,
किस्मत वाले ही तेरे गुण गाते है,
जाने कौन से कर्म का मुझको,
जाने कौन से कर्म का मुझको,
मिला है ये उपहार,
बाबा मिला है ये उपहार,
साँची है प्रीत तुम्हारी,
साँचा तेरा दरबार।bd।

हर ग्यारस पे दर्शन तेरा पाता हूँ,
खुशी के मारे फूला नहीं समाता हूँ,
सारी खुशियां एक तरफ है,
सारी खुशियां एक तरफ तेरा,
एक तरफ दीदार,
बाबा एक तरफ दीदार,
साँची है प्रीत तुम्हारी,
साँचा तेरा दरबार।bd।

प्रेमी चाकर बेटा या फिर दीवाना,
दुनिया ने मुझे तेरे नाम से ही जाना,
चरणों में तेरे नकमस्तक है,
चरणों में तेरे नकमस्तक है,
‘सोनू’ का परिवार,
बाबा सोनू का परिवार,
साँची है प्रीत तुम्हारी,
साँचा तेरा दरबार।bd।

अपनी सेवा देकर मुझको,
किया बड़ा उपकार,
बाबा किया बड़ा उपकार,
सांची है प्रीत तुम्हारी,
सांचा तेरा दरबार।bd।

Singer – Sheetal Pandey}]

Leave a Comment