ये है कलयुग की सरकार इसको कहते लखदातार | ye hai kalyug ki sarkar isko kahte lakhdatar

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

देख रहा है खाटू वाला,
सबको नाच नचावे,
अच्छा बुरा करम बाबा के,
खाते में लिख जावे,
ये है कलयुग की सरकार,
इसको कहते लखदातार।।

कथिनी करनी सारी हमारी,
जाने है सांवरिया,
बाहर क्या है अंदर क्या है,
पहचाने सांवरिया,
ये हैं कलयुग की सरकार,
इसको कहते लखदातार।।

हम मतलब से प्रेम बढ़ाते,
छिपा नहीं ये बाबा से,
झूठ सही क्या स्वांग रचाते,
छिपा नहीं ये बाबा से,
ये हैं कलयुग की सरकार,
इसको कहते लखदातार।।

‘भावना’ तू क्यों ना इनसे,
सांची लगन लगावे,
अच्छा बुरा करम बाबा के,
खाते में लिख जावे,
ये हैं कलयुग की सरकार,
इसको कहते लखदातार।।

देख रहा है  खाटू वाला,
सबको नाच नचावे,
अच्छा बुरा करम बाबा के,
खाते में लिख जावे,
ये है कलयुग की सरकार,
इसको कहते लखदातार।।

Singer – Bhavna Sharma}]

Leave a Comment