सांवरिया का रंग जिसपे चढ़ जाता है | sawariya ka rang jispe chadh jata hai

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

सांवरिया का रंग,
जिसपे चढ़ जाता है,
श्याम कृपा से वो तो,
हर पल मौज उड़ाता है।।

है ऐसा सांवरे का रंग,
जिसपे एक बार चढ़ जाए,
ये इतना गहरा होता है,
उम्र भर ना उतर पाए,
दीवानापन ऐसा,
हद से बढ़ जाता है,
श्याम कृपा से वो तो,
हर पल मौज उड़ाता है।।

बढ़ा कर प्रेम की डोरी,
खेल ऐसा रचाता है,
बना के अपना प्रेमी ये,
उसे खाटू बुलाता है,
जिसका चरण इसके,
दर पे पड़ जाता है,
श्याम कृपा से वो तो,
हर पल मौज उड़ाता है।।

है जीवन वो सफल जिसको,
मिला दरबार बाबा का,
बड़े ही भाग्यशाली वो,
मिला जिसे प्यार बाबा का,
‘कुंदन’ सा चमकता,
नग उसमे जड़ जाता है,
श्याम कृपा से वो तो,
हर पल मौज उड़ाता है।।

सांवरिया का रंग,
जिसपे चढ़ जाता है,
श्याम कृपा से वो तो,
हर पल मौज उड़ाता है।।

Singer – Shreya Koushik}]

Leave a Comment