बोल बाबा बोल मेरी होगी सुनवाई क्या | bol baba bol meri hogi sunwayi kya lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

छोड़ जो मैं आयी थी वो,
अर्ज़ी उठाई क्या,
बोल बाबा बोल मेरी,
होगी सुनवाई क्या।।

तर्ज – दीनानाथ मेरी बात।

कब से खड़ी हूँ बाबा,
तेरे इंतज़ार में,
छोड़ी क्या कसर मैंने,
तेरे मनुहार में,
प्रेम मेरा श्याम तुझे,
देता ना दिखाई क्या,
बोल बाबा बोल मेरीं,
होगी सुनवाई क्या।।

तुम हो हठी जो बाबा,
मैंने भी ये ठाना है,
मोल मेरे आंसुओं का,
तुझको चुकाना है,
अश्कों की मेरे श्याम,
देगा भरपाई क्या,
बोल बाबा बोल मेरीं,
होगी सुनवाई क्या।।

सबको बुलाया बाबा,
मुझको भुलाया क्यों,
मुझको ही बाबा तुने,
किया है पराया क्यों,
प्रेम तुझे बाकियों से,
‘नेहा’ से लड़ाई क्या,
बोल बाबा बोल मेरीं,
होगी सुनवाई क्या।।

छोड़ जो मैं आयी थी वो,
अर्ज़ी उठाई क्या,
बोल बाबा बोल मेरी,
होगी सुनवाई क्या।।

Singer – Vijay Goswami}]

Leave a Comment