Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
भर दो बाबा झोली खाली,
तेरे दर आया बाबा,
तेरा ये सवाली,
बंद किस्मत की,
बन जाओ ताली,
तेरें दर आया बाबा,
तेरा ये सवाली।।
हारे के साथी हो,
कहता ज़माना,
बनके भिखारी आया,
तेरा दीवाना,
आशा की मन में,
ज्योत जगा ली,
तेरें दर आया बाबा,
तेरा ये सवाली।।
पतझड़ सा जीवन,
श्याम बिन तुम्हारे,
सूनी बगिया में,
लाओ बहारे,
बगिया की मेरे,
बन जाओ माली,
तेरें दर आया बाबा,
तेरा ये सवाली।।
अर्ज़ी स्वीकार कर दो,
श्याम खाटू वाले
‘रजनी’ कहे भक्तों के,
तुम रखवाले,
हर एक मुसीबत,
तुमने है टाली,
तेरें दर आया बाबा,
तेरा ये सवाली।।
भर दो बाबा झोली खाली,
तेरे दर आया बाबा,
तेरा ये सवाली,
बंद किस्मत की,
बन जाओ ताली,
तेरें दर आया बाबा,
तेरा ये सवाली।।
Singer – Rajni Sharma}]