सांवरा पल में मान जाता है सुनके पुकार आता है | sanwara pal me maan jata hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

सांवरा पल में मान जाता है,
सुनके पुकार आता है।।

तर्ज – जिंदगी इम्तेहान लेती है।

हम बेखबर है इनको खबर है,
अपने भगत पे रखता नजर है,
प्रेमी से प्रेम बढ़ाता है,
साँवरा पल में मान जाता है,
सुनके पुकार आता है।।

हारे का ये ही साथी बना है,
बुझते दीये की बाती बना है,
भावों से जो रिझाता है,
साँवरा पल में मान जाता है,
सुनके पुकार आता है।।

किस्मत से ज्यादा हमको दिया है,
कैसे बताऊँ क्या ना किया है,
‘श्याम’ से जोड़ा नाता है,
साँवरा पल में मान जाता है,
सुनके पुकार आता है।।

सांवरा पल में मान जाता है,
सुनके पुकार आता है।।

Singer / Upload – Sachin Radhe
9812423194}]

Leave a Comment