मैं आया हूँ शरण तेरी ऐ बाबा लाज रख लेना | main aaya hun sharan teri ae baba laaj rakh lena

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

मैं आया हूँ शरण तेरी,
ऐ बाबा लाज रख लेना,
भरोसा तुम पे है बाबा,
हमें चरणों में रख लेना।।

तर्ज – जहाँ बनती है तकदीरें।

कहाँ जाऊं किधर जाऊं,
तेरा दर छोड़ कर बाबा,
भला हूँ मैं बुरा हूँ मैं,
मुझे अपना बना लेना,
मै आया हूं शरण तेरी,
ऐ बाबा लाज रख लेना।।

जिसे ठुकरा दे ये दुनिया,
तुम उससे प्यार करते हो,
शरण में मैं भी आया हूँ,
मुझे चाकर बना लेना,
मै आया हूं शरण तेरी,
ऐ बाबा लाज रख लेना।।

मैं आया हूँ शरण तेरी,
ऐ बाबा लाज रख लेना,
भरोसा तुम पे है बाबा,
हमें चरणों में रख लेना।।

Singer – Sukh Sagar}]

Leave a Comment