मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है लिरिक्स | mere khatu wale ki sarkar nirali hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

मेरे खाटू वाले की,
सरकार निराली है,
इसीलिए इनकी,
सारी दुनिया दीवानी है।।

तर्ज – जो राम को लाए है।

तेरा ही टाबर हूँ,
बड़े रोब से कहता मैं,
छोटा सा सेवक हूँ,
ना पूजा जानू मैं,
बस तेरा नाम ही तो,
मेरी ज़िन्दगानी है,
इसीलिए इनकी,
सारी दुनिया दीवानी है।।

सच्चे भावों से ही,
सांवरिया रीझता है,
औकात से भी ज्यादा,
तेरे दर पर मिलता है,
हारे के सहारे की,
जयकार लगानी है,
इसीलिए इनकी,
सारी दुनिया दीवानी है।।

सांसों की माला से,
तेरा नाम रटूं हरदम,
तू ही तो मात-पिता,
और तू मेरा हमदम,
‘किंशुक’ के जीवन की,
ये सच्ची कहानी है,
इसीलिए इनकी,
सारी दुनिया दीवानी है।।

मेरे खाटू वाले की,
सरकार निराली है,
इसीलिए इनकी,
सारी दुनिया दीवानी है।।

Singer – Kinshuk Ladla
9460275480}]

Leave a Comment