आज बाबा की कृपा से हमें दीदार हुआ है लिरिक्स | aaj baba ki kirpa se hame deedar hua hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

आज बाबा की कृपा से,
हमें दीदार हुआ है।

दोहा – श्याम तेरी मोहनी मूरत,
खींचे मन तेरी ओर,
मेरा ये मन तेरा हो गया,
मेरा चले ना इस पर जोर।

आज बाबा की कृपा से,
हमें दीदार हुआ है,
हमें दीदार हुआ है,
खाटू वाले की चौखट से,
हमें भी प्यार हुआ है,
हमें भी प्यार हुआ है।।

तर्ज – आज कहना जरुरी है।

तेरे नाम की प्यारे,
मस्ती में डूबे,
तेरा दर्श पाने को,
भक्ति में डूबे,
मेरे नैनो में तेरे,
दर्शन की आशा,
दर्शन दिखाना,
ना करना निराशा,
आता रहूं तेरी,
चौखट पे प्यारे,
देखूं सदा तेरे,
दर के नजारे, हो,,
बिन तेरे अधूरा ये,
मेरा संसार हुआ है,
मेरा संसार हुआ है,
खाटू वाले की चौखट से,
हमें भी प्यार हुआ है,
हमें भी प्यार हुआ है।।

जमाने से नाता,
अब तोड़ ले हम,
झूठी ये दुनिया से,
मुँह मोड़ ले हम,
चलो खाटू वाले के,
चरणों में सारे,
बनते है वो,
हारे के सहारे,
सारी दुनिया है,
दर्शन की प्यासी,
‘ज्योति’ बनी तेरे,
चरणों की दासी, हो,,
तेरे चरणों की धूली से,
मेरा उद्धार हुआ है,
मेरा उद्धार हुआ है,
खाटू वाले की चौखट से,
हमें भी प्यार हुआ है,
हमें भी प्यार हुआ है।।

आज बाबा की किरपा से,
हमें दीदार हुआ है,
हमें दीदार हुआ है,
खाटू वाले की चौखट से,
हमें भी प्यार हुआ है,
हमें भी प्यार हुआ है।।

Singer – Jyoti Pal}]

Leave a Comment