ओ हारे के सहारे दुखिया रो रो पुकारे | o haare ke sahare dukhiya ro ro pukare

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

ओ हारे के सहारे दुखिया रो रो पुकारे,
श्याम जी कर दो करम,
बाबा कर दो करम।।

शीश के दानी हो तुम,
कृष्ण के जानी हो तुम,
करते दुखियारों पे,
महरबानी हो तुम,
अहिलावती के दुलारे,
दुखड़े हरो अब हमारे,
श्याम जी कर दो करम,
बाबा कर दो करम।।

तेरी लीला गज़ब,
तेरी महिमा अजब,
तुम महादानी हो,
जानते है ये सब,
बिगड़े भाग्य संवारो,
डूबतो को उबारो,
श्याम जी कर दो करम,
बाबा कर दो करम।।

‘मेघा’ दासी तेरी,
तेरे द्वारे खड़ी,
अपनी दासी पे किरपा,
करो श्याम जी,
अनवर करता जयकारे,
खाटू वाले तुम्हारे,
श्याम जी कर दो करम,
बाबा कर दो करम।।

ओ हारे के सहारे दुखिया रो रो पुकारे
श्याम जी कर दो करम,
बाबा कर दो करम।।

Singer – Megha Gupta}]

Leave a Comment