तूने हाथ जो मेरा छोड़ा ये बेटा तेरा मर जाएगा लिरिक्स | tune hath jo mera choda ye beta tera mar jayega

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तूने हाथ जो मेरा छोड़ा,
ये बेटा तेरा मर जाएगा,
तेरे रहते गर, ओ तेरे रहते गर,
तेरे रहते गर हार गया तो,
किसको तू अपना मुंह दिखाएगा,
तूने हाथ जो मेरा छोडा,
ये बेटा तेरा मर जाएगा।।

तर्ज – तूने साथ जो मेरा छोड़ा।

आंखों में मेरी आंसू है,
और आस लगी है बस तुझसे,
हारे का तू ही सहारा है,
ये विनती है मेरी तुझसे,
मेरा हाथ तू कस के पकड़ लेना,
मेरा हाथ तू कस के पकड़ लेना,
जब संकट मुझ पर आ जाए,
तूने हाथ जो मेरा छोडा,
ये बेटा तेरा मर जाएगा।।

मेरे दिल की एक तमन्ना है,
तेरे दर्शन एक बार पा जाऊं,
दर्शन करके मैं सांवरिया,
चरणों में सेवा पा जाऊं,
कर दो कृपा मुझ पर बाबा,
कर दो कृपा मुझ पर बाबा,
बच्चा ये अर्ज लगाता है,
तूने हाथ जो मेरा छोडा,
ये बेटा तेरा मर जाएगा।।

हर प्रेमी की है अर्जी है,
वो सेवा तेरी पा जाए,
अपने दिल का वो हाल कहें,
और मन को हल्का कर जाएं,
‘योगेश’ ने तुझसे मांगा है,
योगेश ने तुझसे मांगा है,
उनकी अर्जी को तू सुन लेना,
तूने हाथ जो मेरा छोडा,
ये बेटा तेरा मर जाएगा।।

तूने हाथ जो मेरा छोड़ा,
ये बेटा तेरा मर जाएगा,
तेरे रहते गर, ओ तेरे रहते गर,
तेरे रहते गर हार गया तो,
किसको तू अपना मुंह दिखाएगा,
तूने हाथ जो मेरा छोडा,
ये बेटा तेरा मर जाएगा।।

Singer – Yogesh Kemiya
9009955847}]

Leave a Comment