मेरे श्याम धणी सरकार भक्तों की रखते लाज | mere shyam dhani sarkar bhakto ki rakhte laaj

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

मेरे श्याम धणी सरकार,
भक्तों की रखते लाज,
जो आये तेरे दरबार,
बनते सब उसके काज,
जो भी धाम तुम्हारे आता,
बनते उसके काम,
मेरे श्याम धनि सरकार,
भक्तों की रखते लाज।।

हर घर में तेरा ही सुमिरण,
श्याम धणी सरकार,
सुनते हो सबकी फरियादें,
जो भी आये दरबार,
सबकी बिगड़ी बनाने वाले,
पूरण करते काज,
मेरे श्याम धनि सरकार,
भक्तों की रखते लाज।।

श्याम तेरे चरणों की धूलि,
जिस पर भी पड़ जाए,
सबके दुखड़े तुम हरते हो,
पाप सभी मिट जाए,
जो भी जपता नाम तुम्हारा,
रखते उसकी लाज,
मेरे श्याम धनि सरकार,
भक्तों की रखते लाज।।

हर तरफ तेरा ही जलवा,
तेरी ऊँची शान,
तेरा ही तो नूर समाया,
बाबा सकल जहान,
सब पर बाबा किरपा करना,
रखना सर पे हाथ,
मेरे श्याम धनि सरकार,
भक्तों की रखते लाज।।

मेरे श्याम धणी सरकार,
भक्तों की रखते लाज,
जो आये तेरे दरबार,
बनते सब उसके काज,
जो भी धाम तुम्हारे आता,
बनते उसके काम,
मेरे श्याम धनि सरकार,
भक्तों की रखते लाज।।

Singer – Mukesh Kumar Ji}]

Leave a Comment