मैं भी आया हूँ दर पे तेरे हार के श्याम भजन लिरिक्स | main bhi aaya hu dar pe tere haar ke lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

मैं भी आया हूँ दर पे तेरे हार के,
मुझको दे दे सहारा मेरे सांवरे,
तूने बिगड़ी बनाई है संसार की,
मेरी बिगड़ी बना दे मेरे सांवरे,
मैं भी आया हूं दर पे तेरे हार के,
मुझको दे दे सहारा मेरे सांवरे।bd।

तर्ज – रश्के कमर।

तेरे दर पे जो आया वो सब पा गया,
उसको जीने में बाबा मजा आ गया,
तू ही हारे का बाबा सहारा बने,
हमें दे दे सहारा मेरे सांवरे,
मैं भी आया हूं दर पे तेरे हार के,
मुझको दे दे सहारा मेरे सांवरे।bd।

दीन दुखियों के बाबा तू संकट हरे,
काम मुश्किल से मुश्किल तू पल में करे,
हम भी आए है दर पे तेरे मांगने,
सुनले अर्जी हमारी मेरे सांवरे,
मैं भी आया हूं दर पे तेरे हार के,
मुझको दे दे सहारा मेरे सांवरे।bd।

दुनिया वालों से हमको नहीं काम रे,
हम तो तेरे दीवाने मेरे श्याम रे,
कोई आशिक कहे कोई पागल कहे,
नूर तेरा दीवाना मेरे सांवरे,
 astrobabaonline Lyrics,
मैं भी आया हूं दर पे तेरे हार के,
मुझको दे दे सहारा मेरे सांवरे।bd।

मैं भी आया हूँ दर पे तेरे हार के,
मुझको दे दे सहारा मेरे सांवरे,
तूने बिगड़ी बनाई है संसार की,
मेरी बिगड़ी बना दे मेरे सांवरे,
मैं भी आया हूं दर पे तेरे हार के,
मुझको दे दे सहारा मेरे सांवरे।bd।

Singer – Noor Mehra}]

Leave a Comment