माँगो तो श्री श्याम से माँगो भजन लिरिक्स | mango to shri shyam se mango lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

माँगो तो श्री श्याम से माँगो,
दुनिया से आशाए त्यागों,
दुनिया तो कुछ ना देगी,
देगी तो लाज लेगी,
मांगो तो श्री श्याम से मांगो।bd।

तर्ज – चाहूंगा मैं तुझे।

जैसे चले दिन और रैन,
वैसे चले दुख और चैन,
रोक लो आँसुओ को,
दुनिया तो देख लेगी,
देगी तो लाज लेगी,
मांगो तो श्री श्याम से मांगो।bd।

दुनिया से डरना क्या,
दुनिया से लड़ना क्या,
चुप रहो कुछ ना बोलो,
बोले हंसी उड़ेगी,
देगी तो लाज लेगी,
मांगो तो श्री श्याम से मांगो।bd।

मात पिता बंधू सखा,
श्याम निभाता हर रिश्ता,
‘नंदू’ सांवरे से,
यारी तेरी निभेगी,
देगी तो लाज लेगी,
मांगो तो श्री श्याम से मांगो।bd।

माँगो तो श्री श्याम से माँगो,
दुनिया से आशाए त्यागों,
दुनिया तो कुछ ना देगी,
देगी तो लाज लेगी,
मांगो तो श्री श्याम से मांगो।bd।

Singer – Kumar Vishu}]

Leave a Comment