श्याम मेरा काम बनाओ श्री खाटु श्याम भजन लिरिक्स | shyam mera kaam banao bhajan lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

श्याम मेरा काम बनाओ,
श्याम मेरा काम बनाओ,
नाव मेरी है बिन माँझी की,
नाव मेरी है बिन माँझी की,
नाव चलाओ,
श्याम मेरा काम बनाओं,
श्याम मेरा काम बनाओ।।

जय श्री श्याम बाबा,
जय श्री श्याम बाबा,
खाटु वाले बाबा,
जय श्री श्याम बाबा।

टूटी हुई है नाव मोहन,
और पतवार नहीं हैं,
हर दम देते सहारा बाबा ,
ये भी बात सही हैं,
लेकिन फिर भी धीर नहीं हैं-2,
धीर बंधाओ,
श्याम मेरा काम बनाओं,
श्याम मेरा काम बनाओ।।

जय श्री श्याम बाबा,
जय श्री श्याम बाबा,
खाटु वाले बाबा,
जय श्री श्याम बाबा।

बड़ा अन्धेरा और तूफ़ां हैं,
बहुत ही बाबा डरता हूँ,
किस्मत भी कैसी लिख डाली ,
ना जीता न मरता हूँ,
तेरे बस की बात नहीं तो-2,
मुझे बताओ,
श्याम मेरा काम बनाओं,
श्याम मेरा काम बनाओ।।

जय श्री श्याम बाबा,
जय श्री श्याम बाबा,
खाटु वाले बाबा,
जय श्री श्याम बाबा।

मजा नहीं आएगा मोहन,
सब कुछ जो लूट जायेगा,
तेरी दया का पात्र तेरी,
बदनामी भी सहना पायेगा,
‘ओम’ हो गयी बहुत कन्हैया-2,
मान भी जाओ,
श्याम मेरा काम बनाओं,
श्याम मेरा काम बनाओ।।

जय श्री श्याम बाबा,
जय श्री श्याम बाबा,
खाटु वाले बाबा,
जय श्री श्याम बाबा।

श्याम मेरा काम बनाओ,
श्याम मेरा काम बनाओ,
नाव मेरी है बिन माँझी की,
नाव मेरी है बिन माँझी की,
नाव चलाओ,
श्याम मेरा काम बनाओं,
श्याम मेरा काम बनाओ।।

जय श्री श्याम बाबा,
जय श्री श्याम बाबा,
खाटु वाले बाबा,
जय श्री श्याम बाबा।

Singer – Shri Om Goenka,
Contact Numbers – 9631786155, 8541078432,
Bhajan Submited By – Anant Goenka}]

Leave a Comment