श्याम तेरी प्यारी लागे झांकी है भजन लिरिक्स | shyam teri pyari lage jhanki hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

श्याम तेरी प्यारी लागे झांकी है,
लिले पे सवार फूलों का श्रृंगार,
मन में उमंग लाती है,
श्याम तेरी प्यारी लागें झांकी है,
श्याम तेरी प्यारी लागें झांकी है।bd।

तर्ज – जिंदगी इम्तेहान लेती है।

नैनो में रम जाओ तुम,
मन मेरे बस जाओ तुम,
ढोक तेरी नित खाऊंगा,
मन को धीर बंधाओ तुम,
रास तो रचा मुरली तो बजा,
सूरत तेरी लुभाती है,
श्याम तेरी प्यारी लागें झांकी है,
श्याम तेरी प्यारी लागें झांकी है।bd।

चरणों में तेरी आया हूँ,
भेंट तेरी कुछ लाया हूँ,
आओ भोग लगाओ तुम,
सुमिरण थाल सजाया हूँ,
चाहता हूँ दयाल तेरी मैं सदा,
तेरी ना याद जाती है,
श्याम तेरी प्यारी लागें झांकी है,
श्याम तेरी प्यारी लागें झांकी है।bd।

मेरी बिगडी बात को,
तू सदा बनाएगा,
चरणों में तेरे बैठकर,
गीत तेरे ये गाएगा,
मेरा भार लो उठा धीर लो बंधा,
मन में जगह जो बाकी है,
श्याम तेरी प्यारी लागें झांकी है,
श्याम तेरी प्यारी लागें झांकी है।bd।

निशान तेरा उठाउंगा,
खाटू तेरे आऊंगा,
जाकर मंदिर में तेरे,
खूब मैं धूम मचाउंगा,
रंग ले गुलाल रंगु तेरे गाल,
फागुन की तो याद आती है,
श्याम तेरी प्यारी लागें झांकी है,
श्याम तेरी प्यारी लागें झांकी है।bd।

श्याम तेरी प्यारी लागे झांकी है,
लिले पे सवार फूलों का श्रृंगार,
मन में उमंग लाती है,
श्याम तेरी प्यारी लागें झांकी है,
श्याम तेरी प्यारी लागें झांकी है।bd।

स्वर – पवन भाटिया जी।}]

Leave a Comment